Bill Gates Climate Initiatives

दुनिया में गर्मी बढ़ने के अनेकों कारण हैं जैसे रासायनिक अपशिष्ट, वाहन प्रदूषण, केवल एक बार उपयोग होने वाला प्लास्टिक, और वनों की कटाई आदि|

जाने माने उद्योगपति बिल गेट्स ने अपने पॉडकास्ट "अनकन्फ्यूज मी" पर इस विषय पर चर्चा करते समय यह कहा है कि कृषि भी वैश्विक प्रदूषण में एक बड़ा योगदानकर्ता है जिसके बारे में शायद कुछ ही लोग जानते हैं|

गेट्स बताते हैं कि सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में उर्वरकों और गायों का होना ही सबसे बड़ी चुनौती है और इसके बारे में लोगों को अभी ज्यादा जानकारी नहीं हैं|

पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार, 2010 में कृषि, वनस्पति वन और अन्य भूमि उपयोग को दुनिया में गर्मी बढाने में 22% का हिस्सेदार बताया गया था, जिसमें सबसे बड़ा कारण फसलों की खेती और पशुधन था।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केवल एक गाय हर साल लगभग 220 पाउंड मिथेन अपने डकार में उत्सर्जित कर सकती है, जबकि गोबर से खाद बनने की प्रक्रिया में भी मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है|

बिल गेट्स ने बताया कि "द वर्ल्ड काउंट्स" के अनुसार, साल 2018 में दुनिया भर में लगभग 144 बिलियन पाउंड (72 मिलियन टन) गाय और भैंस का मांस खाया गया, इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि गायों की आवश्यकता वैश्विक खाद्य आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है और यदि मांस का भक्षण कम हो जाए तो यह पर्यावरण के लिए बहुत लाभकारी होगा।

दुनिया में गायों की संख्या का मुख्य कारण मांस और डेयरी की मांग होना है और इसीलिए इन्हें बड़े स्तर पर पाला जाता है।

बिल गेट्स गेट्स ने कई वनस्पति आधारित खाद्य कंपनियों में निवेश किया हुआ है और उन्होंने अपने पॉडकास्ट में भी कहा कि ऐसा इसीलिए किया है कि वे मांस के लिए जलवायु-अनुकूल विकल्प खोजना चाहते थे।

जब जमीन पर काम करने के अनुभव की बात होती है तो बिल गेट्स के पास इसका भी अनुभव है। हाल के सालों में, उन्होंने अमेरिका की खेतिहर जमीनों में निवेश किया है, और उन्होंने याहू पर "अस्क मी एनीथिंग" पोस्ट पर बताया कि उन्होंने यह उत्पादक और नौकरियों प्रदान करने के लिए किया है।

उन्होंने साल 2021 में पुस्तक लिखी है जिसका शीर्षक "जलवायु संकट से कैसे बचा जाए" है उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों पर स्विच करने और सिंथेटिक मीट के बारे में और अधिक अनुसंधान करने की सिफारिश की है।

दुनिया में अरबपति जिन चीज़ों में अपना समय और पैसा लगाते हैं, उनके बारे में हमेशा बहुत गहनता से जांच होती है। लेकिन खेती और जलवायु विज्ञान के बारे में जब सुलझे सयाने दृष्टिकोण की बात होती है तो बिल गेट्स को एक ऐसा व्यक्ति माना जाता है जिसका दृष्टिकोण सुनने लायक है।

Image sources:

GatesNotes

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked.